हिंदी टूलबार के बारे में विस्तार से Pitara Hindi Toolbar


(बड़ी इमेज देखने के लिये इमेज पर क्लिक करें)
हिंदी टूलबार के बारे में हमने जब भी चर्चा की है, इस टूलबार कि किसी एक  सुविधा की चर्चा की है। आज हम इस टूलबार के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे जिससे यह पता चल जाये कि इस टूलबार में वास्तव में कितना कुछ है। इससे जिन्हों ने इस टूलबार को स्थापित नहीं किया है उन्हें भी और जिन्होंने इसे स्थापित किया है उन्हें भी इसके बारे में विस्तार से पता चल जायेगा। यह टूलबार इंटेरनेट पर हिंदी में लिखने और पढ़ने वालों के लिये बहुत ही काम का टूल है। इसमें आपको हिंदी की सभी साइट्स के लिंक मिलते है इसके अलावा चिट्ठासर्च, हिंदी लिखने में सहायता, एक क्लिक पर नारद, परिचर्चा और चिट्ठाचर्चा, सभी हिंदी पत्रिकाओं के लिंक, सभी हिंदी के लिंक, एग्रीगेटरों के लिंक, क्रिकेट का स्कोरकार्ड, ऑनलाइन रेडियो, पॉप अप ब्लॉकर, इमेल नोटिफायर, गुगल समाचार और नारद के आर एस एस लाइव फीड, गुगल पेज रेंक, बुकमार्क करने की सुविधा, कुछ चिट्ठों के लिंक, बहुत से गजेट्स जैसे कि आपके शहर का मौसम और लाइव टीवी भी शामिल हैं।

अभी तक इस टूलबार की एक हजार से भी अधिक प्रतियां डाउनलोड हो चुकी हैं।

आइये इस टूलबार के  बारे में विस्तार से जानते हैं।

सर्च1. सर्च : इसमें सामान्य गुगल सर्च के आलावा इमेज, न्यूज, स्टॉक और मौसम की खोज तो है ही, चिट्ठाखोज में आप सभी एग्रीगेटरों से भी  सीधे सर्च कर सकते हैं। यानि जो कुछ भी आप चिट्ठाखोज पर सर्च करते हैं वह केवल नारद, हिंदीब्लॉग्स, चिट्ठाजगत और ब्लॉगवाणी से सर्च होगा।

2. हिंदी लिखें: इस बटन में कुशिनारा टूल का लिंक दिया गया है। इसे क्लिक करते ही आप जिस भी साइट या चिट्ठे पर हों, आप वहां हिंदी में लिख पायेंगे बिना किसी अन्य सॉफटवेयर की सहायता के। यानि अगर आपने अपने कंप्यूटर पर हिंदी लिखने का  कोई अलग से सॉफटवेयर नहीं स्थापित किया है तो भी आप हिंदी लिख पायेंगे। इस टूल में आप फोनेटिक हिंदी लिख सकते हैं यानि यदि आपको ’भारत’ लिखना है तो आप ’bharat’ ही टाइप करेंगे।

 

 3. परिचर्चा, नारद तथा चिट्ठाचर्चा: एक क्लिक पर आप इन साइट्स पर जा सकते हैं।

पत्रिकाएं

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

4. पत्रिकायें : इस ड्रॉप डाउन मीनू में नेट पर हिंदी की 25 पत्रिकाओं के लिंक हैं। यानि यदि अप हिंदी पत्रिकायें पढ़ने के शौंकीन हैं तो न तो लिंक के पते याद रखने का झंझट और न ही बुकमार्क करने की जरूरत।

5. काम के लिंक : इसमें आपको मिलेंगे बहुत से काम के लिंक। सबसे पहले समाचार में हिंदी की सभी समाचारों कि साइट्स के लिंक हैं। इसके बाद हिंदी के शब्द कोश, फिर हिंदी के सर्च इंजन, इसके बाद हिंदी लिखने के सभी ऑनलाईन और ऑफ्लाइन टूल्स, गुगल और याहू समूह के लिंक और बहुत से अन्य   काम के लिंक हैं।

 काम के लिंक

 

6. एग्रीगेटर: हिंदी के सभी एग्रीगेटरों के लिंक इस मीनू में हैं। जितने भी और नये एग्रीगेटर आयेंगे उनके लिंक यहां जोड़े जायेंगे।

7. क्रिकेट स्कोर कार्ड : इसमें जुड़ा है लाइव क्रिकेट स्कोर कार्ड। इस स्कोर कार्ड पर अपने आप अपडेट होने वाला स्कोर कार्ड है जो विश्व में कही भी हो रहे क्रिकेट मैच का लाइव स्कोर देता है। इस छोटे से विजेट को आप स्क्रीन पर कहीं भी लेजा सकते हैं।

 

स्कोरकार्ड

8. रेडियो : यह यंत्र इस टूलबार की खास विशेषता है। टूलबार में जुड़े़ इस रेडियो  में पचास से अधिक हिंदी संगीत के रेडियो जो कि नेट पर उप्लब्ध हैं, जोड़े गये हैं। इनमे आल इंडिया रेडियो से प्रसारित दैनिक दोपहर समाचार जो कि आधे घंटे का समाचार का कार्यक्रम है वह भी जुड़ा है और इसके साथ साथ आकाशावाणी के हर घंटे प्रसारित होने वाले पांच मिनट के हिंदी समाचार बुलेटिन भी अपने आप हर एक घंटे में अपडेट होते हैं।

आप चाहें तो आप अपने लाईव स्ट्रीम भी इसमें जोड़ सकते हैं।

इस सब के अलावा इस रेडियो प्लेयर की एक खूबी यह भी है कि आप इस पर अपनी हार्ड डिस्क पर सुरक्षित संगीत भी सुन सकते है यानि इंटेरनेट पर सर्फ करते करते संगीत सुनने के लिये आपको अलग से मीडिया प्लेयर या और कोई ऐसा कार्यक्रम चलाने की आवश्यकता नहीं है।

9. इमेल नोटिफायर : आप इसमें अपने इमेल एकाउंट को सैट कर सकते हैं। आप इसमें हॉटमेल, याहू, जीमेल तथा कोई भी POP  एकांउट सैट कर सकते हैं। नयी मेल आने पर यह नोटिफायर आवाज के साथ आपको सूचित करता है।

 

10. पॉप अप ब्लॉकर : किसी भी साइट पर तंग करने वाले पॉप अप रोकने के लिये।

 

11. समाचर फीड : गुगल समाचार की आर एस एस फीड जिसमें आप पचास ताजा  समाचारों के शीर्षक देख सकते हैं।

 

12. चिट्ठों की फीड: यदि आपको बार बार नारद पर झांकने की आदत है तो आपके बहुत काम का बटन है। इसमें चिट्ठों की ताजा फीड अपने आप अपडेट होती रहती है।

13. चिट्ठों की सूची: हिंदी के कुछ अच्छे चिट्ठों की सुची जहां आप सीधे क्लिक करके इन में से किसी भी चिट्ठे पर पहुंच सकते हैं।

14. संदेश : यहां आपको टूलबार में हुए ताजा परिवर्तनों के बारे में सूचित किया जायेगा। यह संदेश दोनों तरफ से काम करते हैं अर्थात यदि आप भी कोई सुझाव देना चाहते हैं, टूलबार में कोई समस्या आ रही है अथवा आप टूलबार के प्रयोगकर्ताओं को कोई संदेश देना चाहते हैं तो आप भी यहां संदेश भेज सकते हैं।

15. गेम्स : यहां आप कभी कभी छोटे छोटे गेम्स खेल सकते हैं।

गेम्स

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

16. मौसम : आपके शहर का लाइव मौसम तथा आने वाले दिनों के लिये मौसम की भविष्यवाणी यहां है।

17. गुगल पेज रैंक : यहां आप जिस साइट पर जा रहे हैं उसका गुगल पेज रैंक भी देख सकते हैं।

इसके अलावा आप इसमे और भी कई गजेट्स जोड़ सकते हैं जिनमें प्रमुख है लाइव टीवी।

अपको इस बात का भी नियंत्रण होगा कि आप इस टूलबार में कौन सा कंपोनेट रखना चाहते हैं तथा कौन सा कंपोनेट हटाना चाहते हैं।

हिंदी टूलबार यहां से डाउनलोड करें।

यदि आप इस टूलबार के लिये कोई सुझाव देना चाहते हैं तो आपका स्वागत है।

 


Comments

5 responses to “हिंदी टूलबार के बारे में विस्तार से Pitara Hindi Toolbar”

  1. रवि Avatar
    रवि

    जबरदस्त! आपका यह टूलबार तो दिनोंदिन शक्तिशाली होता जा रहा है. सचमुच बहुत काम का है.

  2. श्रीश शर्मा Avatar
    श्रीश शर्मा

    जगदीश भाई कुछ ही दिन पहले इसका प्रयोग शुरु किया, वाकई बहुत शानदार टूल है। इसके संबंध में कुछ सुझाव हैं, मेल करुँगा।

  3. ज्ञानवार्ता हेतु आभार. :)

  4. Dharmendra toliya Avatar
    Dharmendra toliya

    भाई जी मजा आ गया नया इस्तेमाल कर के
    मे हमेशा से कुछ ने चहेता था

    धनेवाद

  5. dharmendra tholiya Avatar
    dharmendra tholiya

    भाई जगदीश जी ,

    नमस्कार मी आपके हिन्दी टूल बार का प्रयोग बड़ी आसानी से कर पा रहा हू एवं अपने मित्रो को भी इसकी जानकारी दे रहा हू मेने अब तक दस लोगो को यह इंस्टाल कर चुका हू

    एवं आगे भी करता रहुंगा

    धन्यवाद

    धर्मेन्द्र ठोलिया

    बहुत बहुत धन्यवाद धर्मेन्द्र जी-जगदीश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *