हिंदी टाइपिंग कैसे करें बरह में

हिंदी टाइपिंग कैसे करें बरह में। बरह में हिंदी कैसे टाइप किया जाये इसे खोजते हुए बहुत से लोग आईना  पर आते हैं। खास कर यह पता नहीं चलता कि ’ज्ञ’ ’क्ष’ और ’ऋ’ कैसे टाइप किये जायें। आज आपको बताते हैं कि बरह में हिंदी टाइपिंग कैसे की जाती है। बरह भारतीय भाषाओं में टाइप करने का एक ऑफलाइन टूल है और आप इसे यहां से डाउनलोड कर सकते हैं। यहां पढ़ें Google Hindi Input के बारे में हमारी साइट पर।

बरह में अपने रोमन कीबोर्ड से निम्न प्रकार से कुंजियां दबा कर आप हिंदी (या मराठी) टाइप कर सकते हैं। इसके लिये बरह सहायता यहां है। यहां पढ़ें गूगल की English to Hindi ट्रांसलेशन एप के बारे में।

Vowel स्वर:

अ = a, आ = A,aa, इ = i, ई = I,ee, उ = u, ऊ = U,oo, ऋ = Ru, ॠ = RU, ऌ = ~Lu, ॡ =~LU, ऍ = ~e,~a, ऎ = E, ए = e, ऐ = ai, ऑ = ~o, ऒ = O, ओ = o, औ = au,ou

ँ = ~M

ं = M

ः = H

Consonant व्यंजन:

क = k, ख = K,kh, ग = g, घ = G,gh, ङ = ~g

च = c,ch, छ = C,Ch, ज = j, झ = J,jh, ञ = ~j

ट = T, ठ = Th, ड = D, ढ = Dh, ण = N

त = t, थ = th, द = d, ध = dh, न = n, ऩ = nx

प = p, फ = P,ph, ब = b, भ = B,bh, म = m

य = y, र = r, ऱ = rx, ल = l, ळ = L, ऴ = Lx, व = v,w, श = S,sh, ष = Sh, स = s, ह =h,~h

इसके अलावा उर्दू शब्दों के लिये किसी अक्षर के नीचे नुक्ता “.” लगाने के लिये ‘x’ का प्रयोग किया जाता है। उदाहरण के लिये gxam = ग़म, hakxIkxat= हक़ीक़त ।

बरह में पूर्णविराम “।” के लिये बैकस्पेस के साथ वाली कुंजी ”|” दबायी जाती है।

ज्ञ और  क्ष के लिये कुंजियां हैं:

ज्ञ= j~j

क्ष = kSh

आज यह पोस्ट लिखते हुए मैंने भी एक नयी चीज सीखी और वह है बरह में “^” का प्रयोग।

टाइप करते करते यूं तो बरह में संयुक्ताक्षर अपने आप ही बन जाते हैं पर यदि अक्षर को अलग से आधा दिखाना हो तो “^” का प्रयोग किया जाता है।

उदाहरण के लिये

शक्ति = Sakti

शक्‍ति = Sak^ti

उम्मीद है कि जिन्हों ने अभी तक बरह का प्रयोग नहीं किया उन्हें अब पता चल गया होगा कि बरह में हिंदी टाइपिंग कैसे करें और जो लोग अभी भी कोई ऑनलाइन टाइपिंग टूल का इस्तेमाल कर रहे हैं वे इसे ऑफलाइन प्रयोग के लिये आजमा कर अवश्य देखेंगे।

अपडेट: बरह अब केवल तीस दिन के लिए फ्री ट्रायल के लिए उपलब्ध है. इसके बाद आपको इसे खरीदना पडेगा.


Comments

15 responses to “हिंदी टाइपिंग कैसे करें बरह में”

  1. दिनेशराय द्विवेदी Dineshrai Dwivedi Avatar
    दिनेशराय द्विवेदी Dineshrai Dwivedi

    उपयोगी सूचना। हालांकि मैं इन्स्क्रिप्ट प्रयोग करता हूँ।

  2. अफ़लातून Avatar
    अफ़लातून

    इस नाम को मैं ’बाराहा ’ समझता था । आपने इसका उच्चारण कैसे जाना ?

  3. Jagdish Bhatia Avatar
    Jagdish Bhatia

    अफलातून जी इसके लिये यहां देखिये
    http://baraha.com/about.htm

    “Baraha (ಬರಹ, बरह, பரஹ, బరహ, ബരഹ, બરહ, ਬਰਹ, বরহ, ବରହ) means ‘writing’ in Kannada. Baraha is a transliteration based application which converts ‘Indian language text written in English’ to their own respective scripts.”

  4. अजय कुमार झा Avatar
    अजय कुमार झा

    हमें तो जगदीश जी,
    इतनी महत्वपूर्ण जानकारी मिली आज कि इस पोस्ट को ही बुकमार्क कर लिया है ,,,,सारा कोर्स फ़ुर्सत में करेंगे धीरे धीरे हम बराहा में टिपिया रहे हैं

  5. अफ़लातून Avatar
    अफ़लातून

    @ जगदीश भाई , मेहरबानी । सप्रेम,

  6. dhiru singh {धीरू सिंह} Avatar
    dhiru singh {धीरू सिंह}

    बहुत उपयोगी जानकारी . साधुवाद

  7. HEY PRABHU YEH TERA PATH Avatar
    HEY PRABHU YEH TERA PATH

    thankx

  8. plz give ur email address .

  9. Anonymous Avatar
    Anonymous

    Good information on How to Type in Hindi and How to use Baraha.

  10. Anonymous Avatar
    Anonymous

    I was searching for how to type in Hindi on the Internet, your post is very informative on How to type in Hindi.
    Thanks

  11. राज भाटिय़ा Avatar
    राज भाटिय़ा

    नमस्कार जी मै बाराहा ८,२ का प्रयोग करता हुं, लेकिन मेरे से यह नही लिखा जाता….ज्ञ= j~j मेरा की बोर्ड जर्मन मै हे, जो कि अग्रेजी से मिलते जुलते ही है, क्या आप कुछ बतायेगे इस बारे .धन्यवाद

  12. abhishek shukla Avatar
    abhishek shukla

    धन्यावाद सर जी मै बरह १० उपयोग करता हु
    यहा जानकारी बहुत सुखद रही

  13. calculator Avatar
    calculator

    इतनी अच्छी जानकारी देने के लिये धन्यवाद|

  14. Nicolas Avatar
    Nicolas

    mujhe yeh jaannaa hai ki aapne hindi ke sabd kaise is site per dikhaye?

  15. Photon Online Technologies Avatar
    Photon Online Technologies

    bahut he behtar jaankarai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *