अच्छे ब्लॉगर के गुण

अच्छे ब्लॉगर के गुण

ब्लागिंग के बारे में वर्डप्रैस वालों का एक लेख पढ़ा। मुझे अच्छा लगा और लगा कि इस लेख से बहुत कुछ सीखा जा सकता है तो यहां उसके मुख्य बिंदुओं को हिंदी में लिख रहा हूं। मूल अंग्रेजी लेख आप यहां पढ़ सकते हैं। यदि आप भी एक सफल ब्लॉगर बनना चाहते हैं तो इन बिन्दुओं का पालन करके आप एक सफल ब्लॉगर बन सकते हैं.

अच्छे ब्लॉगर के गुण
अच्छे ब्लॉगर के गुण

1. अच्छे ब्लॉगर अपने पाठकों की इज्जत करते हैं। वे आपको यूं ही नहीं समझते। वे आपकी टिप्पणियों का जवाब देते हैं। वे अपने वादे पूरे करते हैं और यदि कोइ वादा पूरा न कर पायें तो इसका कारण अवशय बताते हैं। (मैं निजी तौर पर ऐसी जगहों पर टिप्पणी करने से हमेशा बचता हूं जहां कभी इस आशय की चेतावनी लिखी हो कि कोई मेरे विचारों के विरूद्ध यहां टिप्पणी न करे)।

2. अच्छे ब्लॉगर आपको अपनी पहली लाईन में ही अपनी ओर खींच लेते हैं। थोड़े से कल्पनाओं के घोड़े दौड़ाईये, आप भी यह कर सकते हैं। इस प्रकार से शुरुआत कभी मत कीजिये: माफ कीजिये मैं बहुत दिनों से व्यस्त था, कुछ लिखने को ही न था, मेरे पास क्या चिट्ठा लिखने के अलावा कुछ काम नहीं ? क्या लिखूं, कुछ समझ में नहीं आ रहा ! अच्छे चिट्ठाकार के पास हमेशा आपको कुछ कहने के लिये होगा और यही आपको पढ़ने पर मजबूर कर देगा।

3. अच्छे ब्लॉगर अपनी भाषा के जानकार होते हैं, उनकी भाषा स्पष्ट और सीधी तथा व्याकरण सधा होता है। अपनी भाषा से ही वे समझदारी की झलक देते हैं।

4. अच्छे ब्लॉगर खुले दिल के होते हैं। वे जानते हैं कि हर चिट्ठे का अपना एक स्थान है। जो चिट्ठे उन्हे अच्छे लगते हैं वे उनका लिंक अपने चिट्ठे पर देते हैं, बिना यह देखे कि दूसरा चिट्ठा उनसे छोटा है या बड़ा। नया या पुराना।

5. अच्छे ब्लॉगर हमेशा कुछ नया सीखते रहते हैं। वे दूसरों के चिट्ठे पढ़ते हैं और उनसे सीखते हैं। वे नयी और अच्छी पुस्तकें पढ़ते हैं। कई बार आप जो पुस्तक पढ़ते हैं उसी तरह से लिखने भी लगते हैं। वे नया सीखने और नया करने को हमेशा तत्पर रहते हैं।

6. अच्छे ब्लॉगर जानते हैं कि वे एक चिट्ठा समूह के सदस्य हैं। वे इस समूह में दूसरों की मदद करते हैं। नये लोगों का स्वागत करते हैं, उनका उत्साह बढ़ाते हैं तथा उनकी सहायता करते हैं।

तो भाइयो यह तो था दूसरों का लिखा लेख जिसका मैंने हिंदी में अनुवाद किया। शीघ्र ही यह लिखूंगा कि क्या क्या करने से ‘आईना’ पर लगने वाले हिट्स की संख्या बढ़ी। तब तक आप भी बताइये ना कि नारद के अलावा कहां से आते हैं आपके पास ज्यादातर हिट्स और कैसे किया आपने इसका जुगाड़ तथा आप के पास क्या सुझाव हैं अच्छे ब्लॉगर बनने के लिये?


Comments

10 responses to “अच्छे ब्लॉगर के गुण”

  1. Divyabh Avatar
    Divyabh

    u r throwing bunddles of knowledge, thnx

  2. How Do We Know Avatar
    How Do We Know

    ये बहुत ही अच्छी पोस्ट रही. और ये गुर भी काफी काम के हैं! इन के लिये धन्यवाद!
    और हां, 69 वें स्थान पर आने कि बधाई – आपके साथ साथ बाकी हिन्दी ब्लोग पर यकीन करने वालों का भी सर ऊंचा हो गया!

  3. मेरे चिट्ठे के Stats से देखता हूँ कि कई इन्कमिंग लिंक विभिन्न चिट्ठों पर की गई मेरी टिप्पणियों से आते हैं। इसलिए यह एवरग्रीन टिप है कि अधिकाधिक टिपणियाँ कीजिए।

  4. गुण तो बडे अच्छे बतायें हैं आपने, बस जल्दी अमल शुरू कर दूँ तभी इस पोस्ट को पढने का फायदा होगा :)

  5. समीर लाल Avatar
    समीर लाल

    अरे, मेरी टिप्पणी कहाँ गुम हो गई. थोडी देरे दिखी फिर गायब…यह तो अच्छे गुण नहीं कहलाये हमारे लिये. खैर फिर से, ज्ञानवर्धन का आभार…यूँ ही बढ़ाते रहें हमारी ज्ञानकोष. :) :)

  6. अनूप शुक्ला Avatar
    अनूप शुक्ला

    आप दिन पर दिन अच्छे चिट्ठाकारों में शामिल होते जा रहे हैं!:)

  7. संजय बेंगाणी Avatar
    संजय बेंगाणी

    वाह,वाह ज्ञान की बात बता गए गूरू.
    हमारा चिट्ठा हमेंशा विपरीत विचारो की टिप्पणी के लिए खुला है, कृपया नोट कर ले. :)
    लोकप्रिय होते आईना के लिए बधाई.

  8. भई, आप तो अच्छे चिट्ठाकार पहले से ही है, अब तो हम आपके रेग्यूलर पाठक भी हो गये है। अच्छा चिट्ठाकार वही होता है, जिसकी विषय पर पकड़ हो, विषय मे विविधता, पाठकों को बांधकर रखे। आप मे ये सब चीजे है। दिनो दिन आपके चिट्ठे की लोकप्रियता बढती जा रही है, ईश्वर करे यह लोकप्रियता आसमान छुए।

  9. सृजन शिल्पी Avatar
    सृजन शिल्पी

    बहुत काम के गुर बताए हैं आपने। चिट्ठे की लोकप्रियता इसी तरह दिनोंदिन बढ़ती रहे।

  10. जगदीश भाटिया Avatar
    जगदीश भाटिया

    दिव्याभ जी,
    धन्यवाद, स्वागत है आपका :)

    How Do We Know

    धन्यवाद, हिंदी जल्द ही इटरनेट पर राज करेगी ।

    श्रीश जी,
    ठीक कहा आपने। अगर हम अंग्रेजी के चिट्ठों पर जाकर टिप्पणी करें तो नये पाठक भी मिल सकते हैं :)

    तरुण जी,

    आपने ठीक कहा, चिट्ठा आपसे लगन और समर्पन मांगता है। :)

    समीर जी,
    धन्यवाद, आपकी टिप्पणी कनाडा से यहां पहुंचते पहुंचते रास्ते में ही गायब हो गई शायद। :) खैर दुबारा आने के लिये शुक्रिया :)

    अनूप जी, संजय जी तथा जीतू जी,

    तारीफ के लिये धन्यवाद, आप लोगों ने तो हमें टाप टेन में शामिल कर ही दिया। हमारे लिये तो यही इनाम से कम नहीं है।

    रविंद्र जी,
    आपका स्वागत है, यहां दूसरों से पढ़ कर अच्छा कैसे लिखें यह कहा गया है, विषय या लेख नकल करने की बात नहीं की गई।

    सृजन शिल्पी जी,
    आपका धन्यवाद। :)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *